वर्गमूल और घनमूल (Square root And Cube root)
हेलो दोस्तों आज हम आप लोगों से वर्गमूल और घनमूल को कैसे आसानी से निकलते है इसके बारे में बात करेंगे. इसको निकलना काफ़ी आसान होता है और ये लगभग सभी विद्यार्थियों को जानना चाहिए क्यों की इसका प्रयोग गणित में ज्यादा होता है
वर्गमूल(Square Root)
दी गयी संख्या का वर्गमूल वह संख्या है जिसका वर्ग करने पर वही संख्या प्राप्त होती है।
वर्गमूल निकालने की विधि
1 गुणनखण्ड विधि
सबसे पहले दी गयी संख्या का अभाज्य गुणनखण्ड करते है उसके बाद प्राप्त गुणनखण्ड के जोड़े बनाते है और उन जोड़े मे से एक एक गुणनखण्ड को लेकर गुणलफल ज्ञात करते है और यही दी गयी संख्या का वर्गमूल होता है।
2 भाग विधि
दी गयी संख्या को इकाई अंक की ओर से दो दो अंको के जोड़े बनाते है और बायीं ओर के जोड़े या अंक में ऐसी संख्या से भाग देते है जिसका वर्ग उस जोड़े या अंक के बराबर हो या उससे कम हो। इसको आसानी से समझने के लिये निचे दिये गये उदाहरण को ध्यान से देंखे और समझने का प्रयास करे।
455625 का वर्गमूल क्या है?
अतः 455625 का वर्गमूल 625 है
घनमूल (Cube Root)
दी गयी संख्या का घनमूल वह संख्या है जो उसी संख्या को तीन बार गुणा करने पर प्राप्त हो। संख्या का घनमूल दी गयी संख्या की तीसरी घात के बराबर होती है।
घनमूल निकालने की विधि
किसी संख्या का घनमूल निकलने के लिए संख्या का अभाज्य गुणनखंड ज्ञात करते है। इन गुणनखंडो को तीन तीन के समूह बनाते है. इन तीन के प्रत्येक समूह में से एक एक गुणनखंड लेते है और उनका गुणा करते है प्राप्त गुणलफल संख्या का घनमूल कहलाता है।
3375 का घनमूल क्या होगा?
यहां तीन तीन का जोड़ा बनेगा
3×3×3×5×5×5
3×5=15
वर्गमूल एवं घनमूल के सवाल
Q.1 √324/1.5 = ?/√256
हल:-
√324/1.5 = ?/√256
18/1.5 = ?/16
1.5 × ? = 18 × 16
? = (18 × 16)/1.5
? = (18 × 16 × 10)/15
? = 192
Q.2 √196/7 × √900/? = 4
हल:-
√196/7 × √900/? = 4
14/7 × 30/? = 4
2 × 30/? = 4
? = (30 × 2)/4
? = 15
ऊपर दिए गयी जानकारी "वर्गमूल और घणमूल"आप लोगो अच्छी लगी होंगी।
1 $type={blogger}:
Click here for $type={blogger}Good
ConversionConversion EmoticonEmoticon